बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- एक-दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल, बांटी मिठाई बिहार को सम्मान देने के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार फोटो : बीजेपी जश्न-भाजपा के जिला कार्यालय में सोमवार को खुशी मनाते जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नालंदा के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। सोमवार को जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। कार्यकर्ताओं ने बिहार को यह सम्मान देने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण है। शीर्ष नेतृत्व ने फिर से यह संदेश दिया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां मेहनत करने वाला कोई भी सा...