भाजपाइयों ने छात्रों पर लाठीचार्ज का किया विरोध, दांतू में सड़क जाम
बोकारो, अगस्त 11 -- कसमार। जेपीएससी-जेएसएससी समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी एवं रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कसमार प्रखंड के दांतू के समीप बोकारो-रामगढ़ उच्च पथ जाम कर दिया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण कुमार नायक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि सरकार लाठी और गोली के बल पर जनआंदोलन को नहीं दबा सकती। यह भी पढ़ें- छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा का सड़क जाम छात्रों पर जिस तरह लाठीचार्ज किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.