नैनीताल, जून 10 -- भवाली, संवाददाता। भाजपाइयों ने दर्जाधारी भावना मेहरा के नेतृत्व में घोड़ाखाल मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व के उपलक्ष्य में बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना व हवन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने विकास का नया इतिहास रचा है और करोड़ों लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। कहा कि उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और पिछले चार वर्षों में उन्होंने 18 बार राज्य का दौरा किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व व सीएम पुष्कर धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा भारत यहां प्रकाश आर्य, हेम आर्य, पूर्व प...