भाजपाइयों ने गंगाजल आचमन कर सीटें जीतने की ली शपथ
कानपुर, जून 9 -- कानपुर। भाजपा कानपुर ग्रामीण की जिला बैठक मंगलवार को गंगा बैराज स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अटल घाट पर गंगाजल का आचमन कर शपथ ली कि ग्रामीण जिले की घाटमपुर, बिल्हौर और विधानसभा सीटों पर जीत कराएंगे। उपेंद्र ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। इनके बूते ही यह संकल्प सच साबित होगा। जिला प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल की शक्ति कार्यकर्ता हैं। संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। यहां जेपी कटियार, समरजीत सिंह, संदीप बाजपेयी, दीप्ति सिंह, विक्रम मिश्र, अमित प्रताप सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.