आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार को भाजपाइयों ने मेहता पार्क स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई की। शाम को वहां दीप प्रज्ज्वलन किया। जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि बाबा साहेब की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व संध्या पर बाबा साहेब को समर्पित स्थान, स्मारकों एवं प्रतिमाओं की साफ-सफाई और दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को सभी बूथों पर जयंती मनाई जाएगी। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की जाएगी। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करने के साथ ही मिष्ठान वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव यह भी पढ़ें- भाजपा ने आंबेडकर ...