चाईबासा, जून 16 -- चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने के अवसर पर सोमवार को चाईबासा जुबली पार्क कैफेटेरिया प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। मौके पर क्योंझर ओडिशा के सांसद अनंत नायक ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान नगर प्रभारी राजश्री बानरा, जेबी तुबिद, बड़कुवर गागराई, रंजन प्रसाद, रविशंकर विश्वकर्मा, प्रताप कटियार महतो, भूषण पाट पिंगुवा, दिलीप साव, रोहित दास, नितिन विश्वकर्मा, रीना कर, डोली कर,रिंकू यादव,दीपक पोद्दार, नीरज गुप्ता, अजय झा, जगदीश निषाद, संजय राम तुरी, नीरज कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...