भाजपाइयों ने किया नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत
चक्रधरपुर, मई 22 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। नवनियुक्ति जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक का गुरुवार को चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित कार्यालय में भाजपाइयों ने स्वागत किया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान की अगुआई पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड, डा. विजय सिंह गागराई, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, रीता सुम्बरुई, तीरथ जामुदा, भाजपा नगर अध्यक्ष अनुप दूबे, शिव लाल रवानी सहित कई लोगों ने स्वागत किया। मौके पर नायक ने कहा कि पार्टी का संगठन बूथ स्तर पर मजबूत करना है, तभी जिले में पार्टी के विधायक और सांसद निर्वाचित होंगे, इसके लिए पार्टी के नेताओं को अभी से ही एकजुट होकर जुट जाना होगा। यह भी पढ़ें- 14-भाजपाईयों ने किया नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.