रुद्रपुर, दिसम्बर 7 -- खटीमा, संवाददाता। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने एकत्रित होकर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया। भाजपाइयों ने रावत पर सिख समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में एकत्रित सिख समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति ऐसी अशोभनीय टिप्पणी सिख समाज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। हरक सिंह रावत द्वारा कहे गए शब्द उनके चरित्र को दर्शाते हैं। यहां मुख्य रूप से पंजाबी सभा के प्रदेश सचिव मनोज वाधवा, गुरुद्वारा सिंह सभा के उपाध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह, सभासद आशीष श्रीवास्तव, रवीश भटनागर, कमल चौहान, विजय गुप्ता, राहुल सक्सेना, दीपक सामंत, जतिन बत्रा, संतोष अग्रवाल, कारण यादव, विवेक गुप्ता, सुमित ठाकुर, शशांक वर्मा, अर्पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.