भाजपाइयों ने एसडीएम को सौंपा छह सूत्रीय मांग पत्र
गंगापार, जून 3 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। कोरांव क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए बुधवार को भाजपा नेता गणेश प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।मांग पत्र में कोरांव और देवघाट उपकेंद्र से अनियमित विद्युत आपूर्ति, ग्राम पंचायत सिकरो के तेलियान मोहल्ले के कई दिनों से ट्रांसफॉर्मर और टूटे पोल ठीक न किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शशी द्विवेदी, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, राम नवल सिंह तथा राजधारी सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.