सोनभद्र, मार्च 6 -- चोपन। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी अनिल सिंह ने शुक्रवार को चोपन ब्लाक परिसर में एसआईआर की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं और कार्य की प्रगति की समीक्षा की। कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत नींव होती है, इसलिए इसमें पात्र लोगों के नाम अवश्य जोड़े जाएं। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जागरूक करें और जिन लोगों के नाम अब तक सूची में दर्ज नहीं हैं, उनका नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.