उरई, दिसम्बर 25 -- कोंच। तिलक नगर स्थित बूथ संख्या 488 पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने बताया कि नगर के सभी 44 बूथों पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। अटल प्रखर वक्ता, संवेदनशील पत्रकार, आदर्श राजनेता और ओजस्वी कवि थे, जिनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। विधायक मूलचन्द्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सभासद अनिल वर्मा, नगर मंत्री शिवसिंह कुशवाहा, रवि कुशवाहा, बादाम कुशवाहा, विनोद सोनी, सौरव पुरवार, राकेश अग्रवाल, नरेंद्र विश्वकर्मा, ओपी कुशवाहा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.