गोंडा, मार्च 8 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। स्थानीय महेश्वरी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में बेलसर व अमदही मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। शनिवार को शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री तथा तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मूल आधार सेवा, संगठन और राष्ट्रहित है। कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.