भाजपाइयों का प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी से मिला
मेरठ, जून 3 -- भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसपी सिटी विनायक भोसले से मिला। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य अंकित चौधरी ने आरोप लगाया कि सूरजकुंड पार्क में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है। पार्क में बैठकर कई युवक नॉनवेज की दावत कर रहे हैं। चेकिंग के नाम पर पुलिस सिर्फ अपने फोटो खींचकर वापस लौट जाती है। इतना ही नहीं बेगमपुल, इंडाना बार, विक्टोरिया पार्क, यहां तक कि डीआईजी आवास और जेल चुंगी चौराहे के आसपास भी शाम को शराबी सड़क किनारे खड़े होकर खुलेआम शराब पीते हैं। एसपी सिटी ने दोनों ही मामलों में कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.