मेरठ, मई 15 -- भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने शुक्रवार को मेरठ महानगर समेत विभिन्न जिलों के मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी। महानगर उपाध्यक्ष विवेक वाजपेयी को कंकरखेड़ा मंडल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पूजा बंसल को छावनी मंडल के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।इसी तरह महानगर मंत्री नुपुर जौहरी को पल्लवपुरम, महानगर उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव को पटेल नगर, संजीव शर्मा(काके) को गंगानगर, जिला मंत्री पंकज कतीरा को मुल्तान नगर, डॉली गुप्ता को मेरठ नगर, डा.सुनीता सैनी को महाराजा अग्रसेन मंडल,अजय दीवान को फूलबाग और दीपक वर्मा को ब्रहमपुरी मंडल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुशील प्रजापति को जागृति विहार मंडल, विभोर चौधरी को मेरठ देहात, महानगर उपाध्यक्ष वीनस शर्मा को मलियाना मंडल, ललित नागदेव को माधव नगर, महानगर कोषाध्यक्ष अमित गर्ग...