दरभंगा, फरवरी 3 -- तारडीह। प्रखंड के रामपुर गांव के पास मंगलवार को सड़क किनारे महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला कौशल्या देवी (पति भनु मुखिया) ने बताया कि सड़क किनारे अपने लड़के से बात कर रही थी। मेरा लड़का मुम्बई में रह रहा है। इतने में आरोपित अचानक पीछे से बाइक से आया और मोबाइल झपटकर भागने लगा। इतने में जोर-जोर से हल्ला करने पर मेरे पड़ोसी अर्जुन मुखिया ने बाइक से पीछा कर उसे बथिया गांव के पास घेर लिया और बेहरमी से पिटाई कर दी। हालांकि कुछ बुद्धिजीवियों के प्रयास के बाद मोबाइल लेकर चोर को छोड़ दिया गया। मोबाइल चोर मनीष चौपाल मधेपुर थाना क्षेत्र के करहारा गांव का रहने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.