कटिहार, मार्च 24 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि भाग बारसोई में आयोजित सार्वजनिक श्रीश्री 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन अपने अंतिम दिन रविवार को भक्ति और आस्था के चरम पर पहुंच गया। तीन दिनों से चल रहे इस दिव्य अनुष्ठान के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे पूरा क्षेत्र हरिनाम की गूंज से आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। अंतिम दिन सुबह से ही श्रद्धालु संकीर्तन स्थल पर पहुंचने लगे। भगवान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी के समक्ष श्रद्धालु भाव-विभोर होकर पूजा-अर्चना एवं आरती में शामिल हुए, "हरे राम-हरे कृष्ण" के अखंड संकीर्तन के बीच भक्तों की आंखों में श्रद्धा और चेहरे पर संतोष की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ इस पावन अनुष्ठान में भाग लिया। भजन-कीर्तन की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते न...