गिरडीह, फरवरी 20 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के एक ही गांव के रहनेवाले लड़का-लडकी ने भाग कर आपस में शादी रचा ली। शादी के बाद युवक ने फोटो फेसबुक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि वह दोनों कहां है इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। ओपी पुलिस दोनों को ढूंढ़ने में लगी हुई थी। गुरुवार को ओपी प्रभारी ने धनबाद से लड़का एवं लड़की दोनों को बरामद कर लिया। जानकारी देते हुए लड़के की मां तारा देवी ने बताया कि 25 जनवरी को लड़की की मां के साथ मजदूरी करने के लिए गए थे। इसी दौरान लड़की के पिता ने फोन कर घर आने को कहा। घर आया तो देखा कि मेरे घर के बाहर काफी भीड़ थी। लोगों ने घर खोलने की बात कही। घर खोला तो अंदर लड़की बैठी हुई थी। जिसके बाद सभी लोग हंगामा करने लगे कि तुम्हारे लड़के ने इसको यहां लाया था। लड़का को बुलाओ। अगली सुबह मुझे लड़की...