नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- 57 साल की उम्र में एक्ट्रेस भाग्यश्री यंग और फिट दिखती हैं। भाग्यश्री अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने खान-पान और हेल्दी रहने के टिप्स देती रहती हैं। उनका कहना है कि अगर आपको फिट और यंग रहना है, तो अच्छी और हेल्दी चीजों को ही खाएं। खासतौर पर जो हरी सब्जियां जैसे साग, बीन्स, सहजन, चुकंदर वगैरह। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने चौलाई (Amaranth) के साग के फायदे गिनाए हैं। चौलाई को कई जगहों पर चंदलिया या चंदेली भी कहा जाता है। एक्ट्रेस इसे चंदलिया बोल रही हैं। उनका कहना है कि अगर आपको इम्यूनिटी मजबूत रखनी है, प्रदूषण से खुद को बचाना है, तो इस साग को खाना शुरू कर दीजिए। उन्होंने इसे बनाने का तरीका भी वीडियो में बताया है, तो आज हम आपको चौलाई का साग खाने के ढेरों फायदे और इसे बनाने का ...