बिजनौर, जनवरी 24 -- रायपुर सादात के ग्राम कोटकादर निवासी पर्वतारोही व आउटडोर एजुकेटर भाग्यप्रकाश पुत्र ओम प्रकाश सिंह ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक कि 5,722 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से 100 दिन में पूरी की है। भाग्य प्रकाश ने बताया कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य देशवासियों को विशेष रूप से नई पीढ़ी को देश भ्रमण का संदेश देना है। रास्ते में उन्होंने लोगों से बाते की और कई स्कूलों में जाकर देशाटन के महत्व को बताया। कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें देश की एकजुटता और खूबसूरती का एहसास बहुत करीब से हुआ। बताया कि भारत विविधता में एकता समेटे बहुत सुंदर देश है, जिसमें अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक, रहन-सहन, पहनावा, खाने के तरीके हैं। बावजूद इसके सभी लोग प्यार से मिलकर रहते हैं और हमेशा एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने यह यात्रा जम्मू कश्मीर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.