बिजनौर, अप्रैल 6 -- बिजनौर। भागीरथ स्मृति समारोह में पहुंचे सैनी समाज के वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा पर जोर देते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। रविवार को गंज स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी समाज द्वारा महाराजा भागीरथ स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए हरियाणा राज्य के पूर्व सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी , नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी तथा राजपाल सैनी प्रदेश अध्यक्ष लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी उत्तर प्रदेश ने सैनी समाज को आगे बढ़ाने के लिए समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर होकर समाज में फैली नशा, अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने पर बल दिया। वक्ताओ ने कहा कि यदि सैनी समाज इसी तरह एक ही लकीर पर चलता रहेगा तो सैनी समाज का शोषण लगातार हो...