बदायूं, मई 16 -- केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पर्यटन विभाग देश की सांस्कृतिक व पौराणिक धरोहरों को विकसित व संरक्षित करने का कार्य कर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार में आमजन के हितार्थ अनेकों विकास कार्य कराए गए हैं, जिसका सीधा लाभ उन्हें मिला है। सरकार जो कहती है उसको पूर्ण भी करती हैं। कछला में पर्यटन विकास कार्य होने से श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- पर्यटन मंत्री ने तीर्थ नगरी सोरों को दी 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगातकछला का महत्व केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा, कछला महर्षि कश्यप की तपोभूमि है। कछला के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेहतर कानून व्यवस्था, विकास कार्य और बेहतर कनेक्टिविटी देने का कार्य किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन...