भागीरथी में बहे युवक का शव बरामद किया
देहरादून, जून 20 -- देवप्रयाग (नई टिहरी) । देवप्रयाग संगम पर बीती 13 जून को भागीरथी में बहे राजस्थान के युवक रामदयाल का शव एसडीआरएफ ने मालाखूंटी से बरामद कर लिया है। एसडीआरएफ टीम के एसआई महेंद्र राणा की अगुवाई में युवक की गंगा में तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर जिले की तहसील फलसूंड स्थित भीखडाई जूनी गांव से 23 वर्षीय रामदयाल पुत्र लछमाराम अपने चार दोस्तों के साथ बदरीनाथ यात्रा पर निकला था। बीती 13 जून को सभी देवप्रयाग संगम पर भागीरथी घाट की ओर नहाने चले गए। जहां रामदयाल को अचानक चक्कर आ गया और वह भागीरथी में गिरकर नदी की तेज धारा के चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन दो किमी दूर मिला शव युवक रामदयाल की उसके परिजनों द्वारा शिनाख्त किए जाने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.