चम्पावत, मार्च 17 -- चम्पावत में खेतीखान के मानर मल्ला निवासी 80 वर्षीय भागीरथी देवी को डीएम ने सम्मानित किया। डीएम ने भागीरथी देवी के प्रयासों की सराहना की। बता दें कि भागीरथी देवी ने एकदम उजड़ चुके मानर क्षेत्र के जंगल को अपनी मेहनत और लगन से आबाद कर दिया था। डीएम ने भागीरथी देवी को शॉल ओढा कर सम्मानित किया। भागीरथी देवी को इससे पूर्व कई मंचों पर भी सम्मानित किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.