लखनऊ, अगस्त 3 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार बांकीपुर और मध्य प्रदेश दतिया विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की हार पर तंज करते हुए कहा है कि भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया। अपने को भगवान से ऊपर समझने वालों को भगवान ने चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया है और साथ ही उनके घमंड का बुखार भी. यह भी पढ़ें- बिहार से MP तक भाजपा के लिए हार का गम, पर खुशी की मिल गई एक वजहभाजपा के भ्रष्टाचार पर सवाल सपा मुखिया ने विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सोमवार की शाम को सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि ये युवाओं की एकता और उनके अभिभावकों के आक्रोश का संयुक्त परिणाम है। वोट चोरी, पेपर चोरी, चढ़ावा-चंदा-दान चोरी, नौकरी चोरी, आरक्षण चोरी, कमीशनखोरी, पीडीए पर अत्याचार, घोर भ्रष्टाचार, महंगाई की मार, मिलावट के सरका...