हमीरपुर, मई 1 -- हमीरपुर, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा पर कोरी समाज महा संस्थान ने भगवान बुद्ध की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। जिलाध्यक्ष रामबहादुर नयन के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उधर डॉ.अम्बेडकर नवयुवक समिति ने बेतवा तटबंध पर गोष्ठी व खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुरेश कोरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पास मोमबत्ती जलाई गई। उसके बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि हम सबको भगवान बुद्ध के विचारों को अपने जीवन मे उतारना चाहिए। तथागत बुद्ध ने सदैव अपने उपदेशों में मानवता को सर्वोपरि रखा है। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर अछल्दा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उनका कहना था कि अच्छे कर्म करोगे तो अच्छा ही होगा जो भी इस दुनिया मे आया है उसको एक दिन जाना हो...