मुजफ्फर नगर, जून 10 -- मुजफ्फरनगर। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को रोटरी क्लब समर्पण द्वारा एक इंटरैक्टिव पैनल तथा कंप्यूटर लैब के लिए छह कंप्यूटर भेंट किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सीए नितिन कुमार अग्रवाल, सह मंडल अध्यक्ष नियम शर्मा, क्लब अध्यक्ष विकास भार्गव तथा सचिव अंशुल मित्तल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रोटरी मंडल 3100 के डीएलसीसी विवेक गर्ग ने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। अमित तायल, शक्ति संगल, अंकुश अग्रवाल, नीरज कौशिक आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...