मुजफ्फर नगर, जनवरी 30 -- तीर्थनगरी शुकतीर्थ के भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में चल रही भागवत कथा में धूमधाम हर्षोल्लास से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने बधाई गीत गाये। जिन पर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया। बाल गोपाल को माखन मिश्री पंजीरी आदि का भोग लगाया गया। यजमान परिवार ने खूब बधाइया लुटायी। कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण भारत की आत्मा तथा भागवत, रामायण, भगवद् गीता आदि ग्रंथ भारत के आभूषण हैं। इन ग्रंथों से ही भारतीय संस्कृति और परंपरा समृद्ध होती है। लोगों को चाहियॆ कि वे जातिवाद के चक्कर में आपस में ना टकराएं, एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहें। इस अवसर पर आचार्य अरुण, आचार्य युवराज, ठाकुर प्रसाद, अयोध्या से आये गायक रामचरण, गायक रविकांत, नोएडा से आयीं कथा यजमान स्वदेश, सुषमा आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.