बागेश्वर, मई 8 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट (बागेश्वर)। पोखरी स्थित श्री श्री 1008 गुरु गोरखनाथ, आदि शक्ति भगवती माता और बाण देवता के पावन धाम में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर भागवत कथा की अमृतधारा बह रही है और दूर-दूर से भक्त कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। वेदव्यास स्वरूप रामानंद वैष्णव आश्रम पिथौरागढ़ के महंत रमेश दास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने ईश्वर के विभिन्न स्वरूपों और सृष्टि की रचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि भगवान भक्तों के हृदय में निवास करते हैं और उन्हें प्राप्त करने के लिए सच्ची भक्ति आवश्यक है।भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर में छह मई से कथा का शुभारंभ हुआ...