गिरडीह, अप्रैल 3 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के पोखरिया में सौ साल पुरानी दुर्गा मंदिर को जीर्णोद्धार करते हुए नये मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सप्ताह व्यापी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को भूमि पूजन, ध्वजारोहण, गणेश अंबिका पूजन एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरूष शामिल हुए। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा के जयकारे लगाए जा रहे थे। आचार्य कमलाकांत शास्त्री, उप आचार्य सहदेव पांडेय एवं सतिश पांडेय के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा था। कार्यक्रम को लेकर गांव में भक्ति का माहौल था। मुखिया प्रदीप महतो ने बताया कि गांव स्थित पुराने मंदिर को जीर्णोद्धार कर नया मंदिर बनाया गया है। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। मंदिर निर्माण कार्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.