देहरादून, जनवरी 8 -- अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति देहरादून द्वारा विगत एक जनवरी से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ ने गुरुवार को विश्राम लिया। इस अवसर पर कथा व्यास धीरज बावरा ने कहा कि इस कलयुग में पवित्र भागवत के श्रवण से ही भगवान श्री कृष्ण के दर्शन होंगे। जब श्री कृष्ण जी से यह पूछा गया कि कलयुग में आपके दर्शन कहां होंगे तो उन्होंने कहा कि यदि मेरे दर्शन करने हैं तो पवित्र भागवत दर्शन मात्र से ही मेरे दर्शन हो जाएंगे। जो भी इसका श्रवण करेगा वह पापों से मुक्त हो जाएगा। मौके पर कथा व्यास ने कथा में सहयोग करने वाले भक्तों को सम्मानित किया। भंडारे में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने घरों को प्रस्थान किया। इस अवसर पर अरुण शर्मा, रुचि शर्मा, अभय उनियाल, अजय वशिष्ठ, संजय मिश्रा, प्रवीण आनंद, निशा शर्मा आदि उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.