लखनऊ, फरवरी 18 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत से भेंट की। निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। आधे घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और सरसंघचालक के बीच प्रदेश के सियासी और सामाजिक हालात को लेकर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें मौजूदा राजनैतिक परिदृश्य के साथ ही सरकार के कामकाज की जानकारी दी। इसके साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों व आगामी योजना-रचना को लेकर भी चर्चा होने की खबर है। हालांकि मौजूदा परिदृश्य में इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। दरअसल, अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इधर, संघ प्रमुख की सक्रियता भी यूपी में काफी अधिक है। भागवत गोरखपुर से गत दिवस लखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.