भागवत में है संपूर्ण समस्याओं का समाधान
बेगुसराय, मार्च 28 -- गढ़हरा(बरौनी)। राधाकृष्ण मंदिर ठाकुरबाड़ी गढ़हरा में आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ सह श्रीमद भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान कथावाचक प्रेमाचार्य पीतांबर जी महाराज, योग गुरु संतोषानंद जी महाराज, महंत चंद्रशेखर सिंह आदि ने कहा कि भागवत में संपूर्ण समस्याओं का समाधान है। शुद्ध मन से भगवान का स्मरण करने वाले लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। महायज्ञ के आठवें दिन यज्ञ मंडप का स्थानीय दिवंगत दीपक कुंवर के पुत्र अंकित कुमार और उपेंद्र चौधरी के पुत्र गोविंद चौधरी ने लगातार 11 घंटे तक यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। यह दृश्य देख बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उन्हें शुभकामना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.