पिथौरागढ़, मार्च 22 -- थल नगर के भटीगांव में आयोजन श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जारी है। इस दौरान कथावाचक नीरज उपाध्याय ने नारद जी के ओर से व्यास जी के शंशय का निवारण की कथा सुनाई। अश्वस्थामा का द्रोपदी के पुत्रों का वध करना, माता उत्तरा का भगवान से अपने गर्भ रक्षा की प्रार्थना करना, माता कुंती का भगवान की स्तुति , भीष्म पितामह का महाप्रयाण, परीक्षित का जन्म, श्रृंगी का परीक्षित को सात दिन में मरने का श्राप देने की कथा के प्रसंग बताए। कथा सुनने को लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान यजमान पुष्कर सिंह कार्की, खष्टी देवी, आचार्य प्रदीप भट्ट, भूपेश उपाध्याय, हारमोनियम पर प्रशांत जोशी, तबले पर दीपक जोशी, उदित जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.