बेगुसराय, मार्च 28 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। श्री शत चंडी महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञानयज्ञ नौवें दिवस पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार देर रात तक लोग श्रीमद् भागवत कथा सुन झूमते रहे। श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता की अनोखी झलक, श्रीकृष्ण विवाह, रासलीला के साथ लोगों ने कृष्ण की कृतियों को विस्तार से सुना। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रेमाचार्य पीतांबर जी महाराज ने कहा कि जीवन में सत्य को ग्रहण करने से निष्फल कामना पूर्ण होती है। संसार का उपकार करना भागवत का महत्वपूर्ण कार्य है। वेदों का सार भागवत है। भागवत में जीवन जीने की कला निहित है। कार्यक्रम के पूर्व बरौनी रिफाइनरी के वरिष्ठ प्रबंधक रवि भूषण कुमार, गढ़हरा की पुत्रवधू कटिहार के डीपीओ कुमारी अर्चना, वार्ड पार्षद निभा मिश्रा आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.