भागवत महापुराण समस्त वेदों व शास्त्रों का सार: विष्णु शर्मा
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर प्रभात जर्दा फैक्ट्री के पास सोमवार की शाम संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथावाचक आचार्य विष्णु शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण समस्त वेदों, शास्त्रों व उननिषदों का सार है। यह कलयुग में प्राणी का उद्धार करती है। कथा के शुभारंभ से पहले आचार्य की अगुआई में सुबह में सिकंदरपुर सीढ़ी घाट मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पं. विकाश तिवारी, पं. अजूर्न तिवारी, पं. पंकज परासर, पं. रंजीत झा, पं. चंदन झा आदि भी मौजूद रहे। कथा के दौरान श्रीमद्भागवत महात्म में कथा व्यास विष्णु शर्मा ने आत्मदेव-धुंधकारी का प्रसंग सुनाया। कहा कि जब तक व्यक्ति इस दुनिया में मोहमाया के जाल में फंसा रहता है तो लाख चाह कर भी दुःखों से निवृत्ति नहीं पा सकता। यह भी पढ़ें- भागवत कथा श्रवण से सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.