बरेली, फरवरी 5 -- श्री कृष्ण कृपा प्रचार समिति के 33वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा वाचक ब्रह्मचारी भोलानंद महाराज ने भक्तों को दिव्य प्रसंगों का रसपान कराया। कथा में प्रहलाद चरित्र, त्रिपुर दहन, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, मोहिनी अवतार, बली-वामन भगवान की कथा तथा नवम स्कंध में सूर्यवंश और महाराज अमरीश के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया। उन्होंने मनुष्य को परम धर्म का उपदेश देते हुए कथा का मंगल विश्राम किया। आयोजन में विनोद ग्रोवर, दिनेश तनेजा, विजय बंसल, दीपक भाटिया आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.