भागवत महापुराण कथा के दसवें दिन यज्ञ एवं पूर्णाहुति संपन्न
रामपुर, मई 28 -- अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दसवें दिन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ यज्ञ, हवन और पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सेवादारों ने भाग लेकर जगत कल्याण और विश्व शांति की कामना की। बुधवार की सुबह आयोजित यज्ञ में पुरोहित पंडित सुरेन्द्र कुमार पांडेय, शास्त्री पंडित रानू पाठक, पंडित गोपाल शुक्ला, पंडित इंद्रेश कुमार मिश्रा एवं पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। मुख्य यजमान प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं उनकी पत्नी प्रभा अग्रवाल ने सहित श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में समुद्र मंथन व कृष्ण जन्म का भावपूर्ण वर्णन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.