अयोध्या, मार्च 24 -- मवई, संवाददाता। पटरंगा मंडी स्थित गायत्रीनगर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कथा व्यास पंडित उमेश शास्त्री ने दूसरे दिन की कथा में भागवत महात्म्य, दुंदुभी प्रसंग तथा राजा परीक्षित के जन्म का विस्तार से वर्णन किया, जिससे कथा स्थल पर आध्यात्मिक वातावरण और गहरा हो गया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर मुख्य यजमान शशि मिश्रा सूर्यकांत मिश्र सुनील मिश्रा अवधेश गुप्ता गुड्डू गुप्ता पवन बंका शिवफेर तिवारी आलोक तिवारी रुचि मिश्रा शांति देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.