बांदा, मई 11 -- बांदा l भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी एवं भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एएसपी डॉ. शिवराज रहे। संस्थान के चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा, नॉमिनेटेड चेयरमैन अंकित कुशवाहा ,डायरेक्टर संध्या कुशवाहा व प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। एएसपी ने संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है, निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। संस्थान के चेयरमैन श्री शिवशरण कुशवाहा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज से हाईस्कूल से नैन्शी कश्यप (जिले व मण्डल में प्रथम) 95.83, दीपा सिंह (जिले में द्वितीय) 95.50, राधिका ...