बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया और इस वर्ष यहां का परीक्षा परिणाम 100प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र मयंक कुशवाहा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। आयुष चौरसिया ने 88.6 प्रतिशत, तान्या ने 88.2, याशिका सिंह ने 88 तथा अंश प्रजापति ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शिव शरण कुशवाहा, डायरेक्टर संध्या कुशवाहा तथा शिक्षिका कविता, आशिष श्रीवास्तव, आलोक कुमार, मुकेश राय एवं रवि करण आदि ने मेधावियों को बधाई दी। विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- बाघवार अकादमी के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन प्रबंधक ने कहा कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। यह शानदार परिणाम ...