अररिया, फरवरी 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर के वार्ड संख्या 17 स्थित समाजसेवी राम प्रकाश प्रसाद के आवासीय परिसर जानकी सदन में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन शनिवार को कथा स्थल भक्ति,श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत रहा। कथा वाचक आचार्य श्री नारायण शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्रों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रोताओं को भक्ति के सागर में डुबो दिया। सातवें दिन की कथा में भगवान श्रीकृष्ण के अनेक विवाहों, सुदामा चरित्र,भागवत धर्म का गायन,चौबीस गुरुओं के मर्म, राजा परीक्षित के सफल श्रवण, भागवत पूजन एवं व्यास पूजन का विस्तार से प्रसंग आया। सुदामा चरित्र के दौरान मित्रता, त्याग और निष्काम भक्ति का ऐसा मार्मिक चित्रण किया गया कि श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। आचार्य श्री नारायण शर्मा ने अपने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.