भागवत की महिमा का किया बखान
हरदोई, जून 12 -- हरदोई। गांव महुईपुरी अंतर्गत श्री जगदीश धाम में आयोजित हो रहे नवम श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भगवत कथा अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को यज्ञ मण्डप में यज्ञाचार्य बालकृष्ण, पंडित देवेंद्र एवं मृदुल पाण्डेय अजय, शास्त्री ने मंत्रोच्चार किया। आयोजक श्यामसुंदर पाण्डेय एवं शिवगोविंद पाण्डेय के ने पूजन अर्चन किया। शाहजहांपुर से आए कथा व्यास प्रवीण दीक्षित ने भागवत महिमा का व्याख्यान करते हुए धुंधकारी की कथा सुनते हुए बताया कि जब किसी के पास कोई अवगुण होता है तो अवगुणी व्यक्ति कभी अकेला नहीं रहता। जब उसे किसी गुणी व्यक्ति का संग प्राप्त हो जाता है तो गुणी व्यक्ति सदैव उसको सुधारने का प्रयत्न करता रहता है। आयोजक मदन मोहन पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि निःशुल्क जनेऊ 17 जून को और भंडारा 18 जून को है। इस अवसर पर विनय, विनेश, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.