गाजीपुर, मई 19 -- गाजीपुर। शहर के टेढ़ी बाजार में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ जलभरी शोभायात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। बैंड-बाजों और भजन-कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा की शुरुआत की। श्रद्धालु भगवान के भजनों पर झूमते हुए अपनी आस्था प्रकट करते नजर आए, वहीं युवाओं ने भगवान के जयघोष से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कथा व्यास रणधीर ओझा ने श्रीमद्भागवत पुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत का मूल उद्देश्य जीव को ईश्वर से जोड़ना और उसके जीवन में दिव्यता का संचार करना है। उन्होंने कहा कि भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि भगवान का साक्षात स्वरूप है, जिसका श्रवण करना भगवान से मिलने के समान है।...