मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मड़वन, एक संवाददाता। श्रीराम जानकी मंदिर में शुक्रवार से कलश स्थापना के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचिका राधा किशोरी जी ने कहा कि भागवत कथा ही एकमात्र मानव कल्याण का रास्ता है। उन्होंने कहा कि प्रभु के नाम मात्र से ही मानव का उद्धार हो जाता है, जो सच्चे हृदय से प्रभु का स्मरण करते हैं, उनके हर कष्ट का हरण प्रभु द्वारा किया जाता है। इस मौके पर मुख्य यजमान मनोज कुमार सिंह, संतोष गुप्ता, रमाशंकर सहनी आदि थे। इससे पहले श्रद्धालुओं का जत्था भटौना शिव मंदिर के समीप कदाने नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचा, जहां अयोध्या धाम के आचार्य अमन शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.