भागलपुर, मार्च 21 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि घोघा जानीडीह शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सह महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन कथावाचिका जया मिश्रा ने भागवत कथा की महत्ता बताते हुए कहा कि यह हमें अच्छे संस्कार सिखाती है तथा सनातन संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं को सुदृढ़ करती है। कथा पंडाल में श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन जानीडीह पंचायत की मुखिया कंचन देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद यजमान प्रमोद साह एवं उनकी पत्नी रानी देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर व्यास मंच की परिक्रमा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...