देहरादून, जनवरी 3 -- अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा गुरु रोड स्थित मनभावन वेडिंग प्वाइंट में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शनिवार को कथा के तीसरे दिन वृंदावन धाम से आए कथा व्यास धीरज बावरा ने कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि भागवत कथा के श्रवण से कैसे कर्म करने चाहिए, कैसे हमारा उद्धार होता है, यह सीख मिलती है। भगवद गीता इस कलयुग का प्रत्यक्ष ग्रंथ है। जो भी भागवत कथा का श्रवण करता है, भगवान श्री कृष्णा स्वयं उससे मिलने के लिए आते हैं। कथा व्यास ने कहा पवित्र भागवत व पवित्र रामायण यह दोनों ग्रंथ ऐसे हैं कि इनके श्रवण अथवा स्मरण मात्र से बच्चों से लेकर बड़ों में अच्छे संस्कार पैदा होते हैं। मीडिया प्रभारी संजय गर्ग ने बताया कि कथा स्थल पर रविवार को छोटे-छोटे बच्चों की ड्राइंग की प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.