बिजनौर, मार्च 19 -- कोतवाली देहात। ग्राम शादीपुर में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूर्व गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आठ दिवसीय आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद भर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा के मुख्य यजमान कल्याण सिंह रहे। इस अवसर पर विपिन मौर्य, धूम सिंह कश्यप, राम बहादुर कश्यप, रोहित मौर्य, निपेंद्र सिंह, शिव कुमार कश्यप सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.