जौनपुर, मई 3 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खानापट्टी गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शनिवार की सुबह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा आयोजन से पहले गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे की धुनों पर झूमते श्रद्धालु पूरे मार्ग में भक्ति रस में सराबोर नजर आए। गांव निवासी मुख्य यजमान कमलेश सिंह और उनकी पत्नी गिरजा सिंह के नेतृत्व में उनके आवास पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व कथा वाचक पंडित श्याम मुरारी पांडेय, देवीलाल मिश्रा, उमाशंकर दूबे, लवप्रकाश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ कराया गया। यह भी पढ़ें- भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा यात्रा म...