बुलंदशहर, फरवरी 7 -- विमला नगर कॉलोनी में आयोजित श्री मद् भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं। वहीं भजन कीर्तन गाते हुए कथा स्थल पर पहुंची। विमला नगर निवासी जितेंद्र ने बताया कि कॉलोनी में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कथा स्थल से कलश यात्रा शुरू की गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं अपने-अपने घर से कलश लेकर आईं। यात्रा रेलवे रोड, बापू नगर कॉलोनी, प्रसादी नगर और जेवर मार्ग होते हुए कॉलोनी पर पहुंची। इसके बाद कथा व्यास कृष्ण गोपाल शास्त्री ने महिलाओं के कलश स्थापित कराए। साथ ही महिलाओं ने कथा श्रवण का वचन ग्रहण किया। इस दौरान कपिल, देवेंद्र, ओमप्रकाश जालौन, अतवीर सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.