उन्नाव, फरवरी 25 -- बीघापुर। विकासखंड क्षेत्र के गांव अमरपुर स्थित सिद्धेश्वर बाबा मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय भागवत कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई। नैमिषारण्य के कथा मर्मज्ञ पं गोपाल शास्त्री ने भागवत महात्म का विवेचन किया। भागवत कथा प्रारंभ करने से पहले श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर मंदिर से यात्रा निकलकर पूरे गांव में भ्रमण किया। कलश यात्रा के बाद पोथी पूजन कर गोपाल जी शास्त्री ने भागवत महात्म्य सुनाते हुए कहा कि भागवत कथा मन, बुद्धि शुद्ध कर आत्म तत्व का बोध कराती है। जन्म-जन्मांतरों के संचित पापों को नष्ट कर मोक्ष प्रदान करती है। इस दौरान पं उमाकांत शास्त्री, शिवप्यारी द्विवेदी, लक्ष्मी पटेल, कल्लू लम्बरदार, भोला लोध, कमलेशा, पुतीलाल रावत, सन्नो, प्रधान, बेचेलाल रावत, करुणा शंकर बाजपेयी, पूर्व प्रधान कैलाश शंकर, पूर्व जिला प...